ऋतिक रोशन की बहुचर्चित सुपरहीरो सीरीज की फिल्म दर्शकों को
काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म ने समीक्षकों से अच्छे रीव्यूज तो पाए ही हैं साथ ही बॉक्स ऑफिस
पर कमाई का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। लेकिन रिलीज के 2 सप्ताह बीतते-बीतते इस
फिल्म की कमाई पर
विवाद
होने लगा है। बीते कुछ दिनों से मीडिया से लेकर सोशल नेटवर्किंग पर यही मुद्दा छाया
हुआ है कि क्या वाकई 'कृष 3' 200 करोड़ से ज्यादा की
कमाई कर चुकी है
या फिर लोगों के सामने गलत आंकड़े पेश किए जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment